झांसी: झांसी में भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष पर सट्टा खिलाने का आरोप, करोड़ों का लेनदेन हुआ उजागर, दिल्ली से पकड़ा गया
Jhansi, Jhansi | May 2, 2026 झांसी में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले बुकी और भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। नवाबाद थाने की पुलिस ने बुधवार को गैंग के मास्टर माइंड शुभम उपाध्याय समेत तीन को गिरफ्तार किया था। उनकी खातों की जांच में 100 करोड़ के लेनदेन का पता चला था। जांच में आशीष के खाते से लेनदेन की बात भी पता चली थी।