प्रतापपुर: खड़गवां चौकी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, रेत से लदे 5 टीपर किए गए जब्त
प्रतापपुर के खड़गवां चौकी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से लदे पांच टीपर वाहनों को जब्त किया। क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज और खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की जांच की ।