Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

हरदोई: हरदोई में घर के अंदर बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटककर युवक ने दी जान, पत्नी के चले जाने के बाद था परेशान

Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2026
पत्नी के घर से चले जाने के बाद से परेशान युवक ने घर के अंदर बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी।घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के कठेहा मजरा आशा गांव निवासी राधेश्याम खेती किसानी का काम करता था।परिजनों ने बताया कि राधेश्याम की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

MORE NEWS

शाहजहाँपुर: मां ने बेटे का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, सास-ससुर की संपत्ति में मांगा तिहाई हिस्सा

​जनपद के थाना पुवायां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सबलापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो दिन पहले एक युवक का शव मिलने के बाद अब उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की मां ने बेटे के अंतिम संस्कार से साफ इनकार करते हुए सास-ससुर की संपत्ति में तिहाई हिस्से की मांग रख दी है।

​दो दिन पहले मिला था युवक का शव

जानकारी के अनुसार, थाना पुवायां क्षेत्र के सबलापुर गांव में दो दिन पूर्व युवक का शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद से ही परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था, लेकिन अब संपत्ति विवाद के चलते बेटे का अंतिम संस्कार अटक गया है।

​संपत्ति में हिस्सेदारी पर अड़ी मां

मृतक की मां का कहना है कि जब तक उसे सास-ससुर की जायदाद में से उसका तिहाई हिस्सा नहीं मिल जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। पारिवारिक विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

​समझाने के प्रयास में जुटी पुलिस

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मृतक के परिजनों को समझाने-बुझाने और मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटा है, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।

शाहजहाँपुर: मां ने बेटे का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, सास-ससुर की संपत्ति में मांगा तिहाई हिस्सा ​जनपद के थाना पुवायां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सबलापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो दिन पहले एक युवक का शव मिलने के बाद अब उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मृतक की मां ने बेटे के अंतिम संस्कार से साफ इनकार करते हुए सास-ससुर की संपत्ति में तिहाई हिस्से की मांग रख दी है। ​दो दिन पहले मिला था युवक का शव जानकारी के अनुसार, थाना पुवायां क्षेत्र के सबलापुर गांव में दो दिन पूर्व युवक का शव बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद से ही परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था, लेकिन अब संपत्ति विवाद के चलते बेटे का अंतिम संस्कार अटक गया है। ​संपत्ति में हिस्सेदारी पर अड़ी मां मृतक की मां का कहना है कि जब तक उसे सास-ससुर की जायदाद में से उसका तिहाई हिस्सा नहीं मिल जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। पारिवारिक विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। ​समझाने के प्रयास में जुटी पुलिस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन मृतक के परिजनों को समझाने-बुझाने और मामले को शांत कराने के प्रयास में जुटा है, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

नकदी और जेवर लेकर लापता हुई युवती, शादी का झांसा देने के आरोप में युवक पर केस दर्ज

हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर में रखी करीब ₹1.50 लाख की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण अपने साथ लेकर चली गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, घटना 20 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। बेनीगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

*नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया*

परिजनों का आरोप है कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गिगियानी गांव निवासी दौलतराम युवती को शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले गया। उनका कहना है कि युवती जाते समय घर में रखी ₹1.50 लाख की नकदी के अलावा सोने का हार, मांग बेदी, एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी पायल, कमरबंद और बिछुआ सहित अन्य कीमती आभूषण भी साथ ले गई, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपी की तलाश के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों का पता लगाने का प्रयास जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

नकदी और जेवर लेकर लापता हुई युवती, शादी का झांसा देने के आरोप में युवक पर केस दर्ज हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर में रखी करीब ₹1.50 लाख की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण अपने साथ लेकर चली गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, घटना 20 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। बेनीगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। *नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया* परिजनों का आरोप है कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गिगियानी गांव निवासी दौलतराम युवती को शादी का भरोसा देकर अपने साथ ले गया। उनका कहना है कि युवती जाते समय घर में रखी ₹1.50 लाख की नकदी के अलावा सोने का हार, मांग बेदी, एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी पायल, कमरबंद और बिछुआ सहित अन्य कीमती आभूषण भी साथ ले गई, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपी की तलाश के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों का पता लगाने का प्रयास जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

हरदोई: कांवड़ यात्रा से पहले आगमपुर पुलिया का अस्थायी मार्ग बना खतरा, लघु सेतु तैयार फिर भी मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ा

​कांवड़ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले आगमपुर पुलिया के पास राहगीरों और कांवड़ियों की सुरक्षा पर संकट मंडराने लगा है। यहाँ नया लघु सेतु बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इसे अभी तक मुख्य मार्ग से जोड़ा नहीं गया है। इसके चलते लोगों को बेहद जोखिम भरे और जर्जर अस्थायी मार्ग (डायवर्जन) से होकर गुजरना पड़ रहा है।

​अस्थायी मार्ग दे रहा हादसों को दावत

कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर श्रद्धालुओं और वाहनों का भारी दबाव रहता है। नया पुल तैयार होने के बावजूद मुख्य सड़क से कनेक्ट न किए जाने के कारण कच्चा व अस्थायी रास्ता हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है।

​जल्द काम पूरा करने की मांग

क्षेत्रीय ग्रामीणों और कांवड़ यात्रा समितियों ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रा के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए लघु सेतु को अविलंब मुख्य मार्ग से जोड़ा जाए। साथ ही, जब तक मुख्य मार्ग चालू न हो, तब तक अस्थायी रास्ते को दुरुस्त कर आवागमन सुरक्षित बनाया जाए।

हरदोई: कांवड़ यात्रा से पहले आगमपुर पुलिया का अस्थायी मार्ग बना खतरा, लघु सेतु तैयार फिर भी मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ा ​कांवड़ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले आगमपुर पुलिया के पास राहगीरों और कांवड़ियों की सुरक्षा पर संकट मंडराने लगा है। यहाँ नया लघु सेतु बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इसे अभी तक मुख्य मार्ग से जोड़ा नहीं गया है। इसके चलते लोगों को बेहद जोखिम भरे और जर्जर अस्थायी मार्ग (डायवर्जन) से होकर गुजरना पड़ रहा है। ​अस्थायी मार्ग दे रहा हादसों को दावत कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर श्रद्धालुओं और वाहनों का भारी दबाव रहता है। नया पुल तैयार होने के बावजूद मुख्य सड़क से कनेक्ट न किए जाने के कारण कच्चा व अस्थायी रास्ता हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जरा सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। ​जल्द काम पूरा करने की मांग क्षेत्रीय ग्रामीणों और कांवड़ यात्रा समितियों ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ यात्रा के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए लघु सेतु को अविलंब मुख्य मार्ग से जोड़ा जाए। साथ ही, जब तक मुख्य मार्ग चालू न हो, तब तक अस्थायी रास्ते को दुरुस्त कर आवागमन सुरक्षित बनाया जाए।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

बेनीगंज में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, जेसीबी चालक घायल, फायरिंग के आरोप से पुलिस का इनकार

हरदोई बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टी नयागांव में मंगलवार को भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिसमें जेसीबी चालक घायल हो गया। वहीं एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने गोली चलने की घटना से साफ इनकार किया है।पट्टी नयागांव निवासी कपिल अवस्थी व अवनीश अवस्थी पुत्रगण इंद्रसेन अवस्थी ने बताया कि ग्राम नयागांव स्थित एक भूमि वर्ष 2014 से उनके परिवार के कब्जे में है। उनके अनुसार उक्त भूमि का बैनामा उनकी पारिवारिक सदस्य कुसुमा देवी के नाम नयागांव निवासी रामसेवक से कराया गया था। उनका कहना है कि उसी भूमि पर विपक्षी पक्ष द्वारा दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया।
इंद्रसेन अवस्थी के अनुसार भूमि की साफ-सफाई कराने के उद्देश्य से उन्होंने मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई थी। आरोप है कि जैसे ही जेसीबी कार्य शुरू करने पहुंची, तभी विपक्षी पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान मिश्रिख थाना क्षेत्र के भिठौली गांव निवासी जेसीबी चालक शरद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।घटना को लेकर इंद्रसेन अवस्थी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बेनीगंज पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए कहा कि मौके पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलते ही प्रताप नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया, जिससे तनावपूर्ण माहौल पर काबू पाया जा सका।घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बेनीगंज में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, जेसीबी चालक घायल, फायरिंग के आरोप से पुलिस का इनकार हरदोई बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टी नयागांव में मंगलवार को भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिसमें जेसीबी चालक घायल हो गया। वहीं एक पक्ष ने कई राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने गोली चलने की घटना से साफ इनकार किया है।पट्टी नयागांव निवासी कपिल अवस्थी व अवनीश अवस्थी पुत्रगण इंद्रसेन अवस्थी ने बताया कि ग्राम नयागांव स्थित एक भूमि वर्ष 2014 से उनके परिवार के कब्जे में है। उनके अनुसार उक्त भूमि का बैनामा उनकी पारिवारिक सदस्य कुसुमा देवी के नाम नयागांव निवासी रामसेवक से कराया गया था। उनका कहना है कि उसी भूमि पर विपक्षी पक्ष द्वारा दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया। इंद्रसेन अवस्थी के अनुसार भूमि की साफ-सफाई कराने के उद्देश्य से उन्होंने मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई थी। आरोप है कि जैसे ही जेसीबी कार्य शुरू करने पहुंची, तभी विपक्षी पक्ष के लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान मिश्रिख थाना क्षेत्र के भिठौली गांव निवासी जेसीबी चालक शरद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।घटना को लेकर इंद्रसेन अवस्थी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बेनीगंज पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए कहा कि मौके पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना मिलते ही प्रताप नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया, जिससे तनावपूर्ण माहौल पर काबू पाया जा सका।घटना के बाद गांव में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

मैनपुरी में बीएसएफ जवान ने पत्नी को फावड़े से काट डाला.....

जिले के करहल थाना क्षेत्र के नगला देवजीत गांव में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात जवान संजेश यादव पर अपनी पत्नी नीतू यादव की फावड़े से हत्या कर दी है। पति-पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था और संजेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। संजेश करीब दस दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। देर रात जब नीतू गहरी नींद में थीं, तभी संजेश ने घर में रखा फावड़ा उठाया और उनके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण नीतू की मौके पर ही मौत हो गई।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के बाद आरोपी कहीं भागा नहीं। वह घर के बाहर जाकर ऐसे सो गया, मानो कुछ हुआ ही न हो। अगली सुबह जब उनका 9 वर्षीय बेटा उठा तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। यह मंजर देखकर वह जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और घटनास्थल से खून लगा फावड़ा बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मैनपुरी में बीएसएफ जवान ने पत्नी को फावड़े से काट डाला..... जिले के करहल थाना क्षेत्र के नगला देवजीत गांव में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात जवान संजेश यादव पर अपनी पत्नी नीतू यादव की फावड़े से हत्या कर दी है। पति-पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था और संजेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। संजेश करीब दस दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। देर रात जब नीतू गहरी नींद में थीं, तभी संजेश ने घर में रखा फावड़ा उठाया और उनके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के बाद आरोपी कहीं भागा नहीं। वह घर के बाहर जाकर ऐसे सो गया, मानो कुछ हुआ ही न हो। अगली सुबह जब उनका 9 वर्षीय बेटा उठा तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। यह मंजर देखकर वह जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और घटनास्थल से खून लगा फावड़ा बरामद किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026

हरदोई: हरदोई में घर के अंदर बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटककर युवक ने दी जान, पत्नी के चले जाने के बाद था परेशान - Hardoi News