"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सोनपुर स्टेशन पर वृक्षारोपण
सोनपुर मंडल में आज "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन, महिला कल्याण संगठन की सदस्यों एवं रेल अधिकारियों ने सोनपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया।
इस दौरान लोगों से पौधारोपण के समय प्लास्टिक के थैलों का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
इसी अवसर पर महिला कल्याण संगठन द्वारा 100 महिला सफाई कर्मियों, महिलाओं एवं गाइड बालिकाओं के बीच सैनिटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।
महिला कल्याण संगठन ने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। संगठन लंबे समय से रेल परिवार के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के हित में जनकल्याणकारी कार्य करता आ रहा है।
📍 स्थान: सोनपुर
#TirhutNews #Sonpur #IndianRailways #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #WomenEmpowerment #MenstrualHygiene #Swachhta #Environment #RailNews
Bihar, India | Jul 11, 2026