गया टाउन सीडी ब्लॉक: सरेआम सड़क पर मारपीट, पूर्व पार्षद मों हलीम का CCTV फुटेज वायरल, लाखों के लेनदेन का मामला
गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नादरगंज में मारपीट का वीडियो आज रविवार को सामने आया है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज आज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में नगर निगम 38 के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम पर मारपीट का आरोप लगा है। मामला लाखों रुपए की लेनदेन से जुड़ा है।इसकी जानकारी आज दिनांक 31 मई रविवार की दोपहर 2 बजे दी गई है।