पटना ग्रामीण: लालू के 'दरवाजा खुले' होने वाले बयान पर RLJP सांसद वीणा देवी ने कहा नीतीश जी अब कहीं नहीं जाएंगे
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान RLJP सांसद वीणा देवी ने लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला होने के बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी अब कहीं नहीं जाएंगे यहीं रहेंगे। लालू यादव सीनियर लीडर हैं, इस तरह का बयान देते रहते हैं।