सदर: काशी से नेटा डिसूजा का सीधा हमला: महिला आरक्षण को बताया पोस्ट-डेटेड चेक, कहा- अधिकार अभी दो
Sadar, Varanasi | Apr 21, 2026 वाराणसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय संगठन सचिव नेटा डिसूजा का मंगलवार को काशी आगमन हुआ, जहां उन्होंने मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकार, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और केंद्र सरकार की नीतियों पर विस्तार से अपनी बात रखी।