हुज़ूर: राज्यसभा चुनाव से पहले सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
Huzur, Bhopal | Apr 2, 2026 मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव से पहले बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने विधायक राजेंद्र भारती के मामले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नज़दीक आते ही सरकार विपक्षी विधायकों पर दबाव बनाने के लिए उनके मामलों को निकाल रही है और कार्रवाई करवा रही है|