बरेली: साहू गोपीनाथ के पास जमात रजा ए मुस्तफा के मीडिया प्रभारी पर हमला
साहू गोपीनाथ के पास रविवार रात को पुराना शहर निवासी जमात रजा ए मुस्तफा दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी शमरान खान पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने थाना बारादरी और सीओ से शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल शरारती तत्वों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।