बक्सर: कृतपुरा में ग्रामीणों की सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई, 102 टेट्रा अंग्रेजी शराब और बाइक जब्त, तस्कर फरार
Buxar, Buxar | Jul 29, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव के पास पुलिस ने शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 102 टेट्रा अंग्रेजी शराब और एक बाइक जब्त की है। पुलिस के पहुंचने से पहले तस्कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक संदिग्ध युवक बाइक पर बैग लेकर जा रहा था। उसकी हरकतों पर गांव वालों को शक हुआ। जब ग्रामीणों ने रोककर पूछताछ की तो तस्कर से झड़प हो गई।