🚨 महराजगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: दिल्ली से सकुशल मिला दो माह का मासूम, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
महराजगंज। ठूठीबारी थाना क्षेत्र से दो माह के मासूम बच्चे के अपहरण के मामले में महराजगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से महराजगंज से लेकर दिल्ली तक आरोपियों का सुराग खंगाला और आखिरकार दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से अपहृत मासूम को सकुशल बरामद कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की मंशा अंधविश्वास के चलते मासूम की बलि देने की थी। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से मासूम की जान बच गई।
महराजगंज पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
अन्य खबरों और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
Public maharajganj
#Maharajganj #MaharajganjPolice #Thuthibari #BreakingNews #UPPolice #ChildRescue #DelhiNews #KashmereGate #ChildKidnapping #PoliceAction #UPNews #Gorakhpur #PublicMaharajganj #महराजगंज #महराजगंज_पुलिस #ठूठीबारी #अपहरण #मासूम_बरामद
Maharajganj, Maharajganj | Nov 7, 2026