डुमरा: सीतामढ़ी के बरियारपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ऑटो की जोरदार टक्कर कई लोग घायल, हालत गंभीर
सीतामढ़ी के बरियारपुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ऑटो की जोरदार टक्कर; कई लोग घायल, हालत गंभीर सीतामढ़ी: जिले के बरियारपुर क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।