पुपरी: चंदौना कॉलेज के निकट बाइक-साइकिल की टक्कर, बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
चंदौना कॉलेज के निकट बुधवार की देर रात 11 बजे बाइक व साइकिल में टक्कर हो गया। जिसमें बाइक सवार मधपुर निवासी राहुल कुमार, घोघरहा निवासी राजेश कुमार एवं रविन्द्र ठाकुर जख्मी हो गया। जख्मी को पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। इसीक्रम में राहुल कुमार को दरभंगा ले जा रहा था कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गया।