बाराचट्टी: ग्राम धीरजा बिगहा में 'हम' पार्टी का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली
बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीबी पेसरा के ग्राम धीरजा बीगहा में रविवार को सुबह 11 बजे हम पार्टी का सदस्यता अभियान प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में चलाया गया। सदस्यता अभियान में हम पार्टी का सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण किए। हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव में बताया कि यह सदस्यता अभियान लगातार 14 अप्रैल तक जारी रहेगा ।