# मुरैना में प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे गुफा मंदिर से शुरू होती है भक्ति यात्रा, मंदिरों में गूंजते हैं सीताराम और राधे-राधे के जयकारे
श्रीनिवास शर्मा अजय भारत
**मुरैना।** शहर में प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे गुफा मंदिर से भक्ति यात्रा प्रारंभ होती है। इस दौरान श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन करते हैं। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहता है।
यह यात्रा गुफा मंदिर से प्रारंभ होकर जीवाजी गंज रामजानकी मंदिर, अंग्रेसन महाराज मंदिर, गोपीनाथ पुलिया हनुमान मंदिर, महामाया मंदिर, जैन मंदिर, बिहारी जी मंदिर, महादेव नाका, गिर्राज जी मंदिर, मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर, हनुमान चौराहा स्थित हनुमान मंदिर तथा राम दरबार मंदिर होते हुए पुनः गुफा मंदिर पहुंचकर संपन्न होती है।
इस धार्मिक यात्रा में भगवान के जयकारों के साथ **“सीताराम-सीताराम, गोविंद-गोविंद और राधे-राधे”** का संकीर्तन किया जाता है। सुबह-सुबह होने वा�
Morena, Morena | Oct 29, 2026