सदर: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिया बयान, कहा- पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार आ रही है
Sadar, Lucknow | Apr 5, 2026 आज रविवार की सुबह 11:45 के लगभग उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "ममता बनर्जी पूरी तरह से हताश हैं, पश्चिम बंगाल में कमल खिल रहा है इसलिए ममता बनर्जी अनर्गल प्रलाप कर रही हैं। लोकतंत्र में जनता का आशीर्वाद भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार आ रही है।