बेगूसराय: डीएम ने कार्यालय कक्ष में लगाया जनता दरबार, 43 फरियादियों की सुनी फरियाद
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये. कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए.