पन्ना: जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी, 18 जून को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
Panna, Panna | May 19, 2026 म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा गत दिवस 1 जनवरी 2026 की स्थिति में नगरीय निकाय एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 का कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके तहत गत 15 मई को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है।