राजपुर: कोनौली गांव में चिंगारी से भड़की आग, झोपड़ी जलकर राख; एक गाय की मौत, दूसरी झुलसी
Rajpur, Buxar | Jun 16, 2026 राजपुर प्रखंड के कोनौली गांव में सोमवार मंगलवार की रात्रि करीब 8:30 बजे आग की एक चिंगारी ने पूरे परिवार की मेहनत राख कर दी। खीरी पंचायत के किसान भैरो साह की झोपड़ीनुमा मवेशीशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूखी घास-फूस के चलते लपटें पलभर में विकराल हो गईं।भैरो साह पशुओं को चारा-पानी देकर घर जा चुके थे। इस बीच अचानक आग लग गई।