चाईबासा । अधिवक्ता आशीष कुमार सिन्हा के सुपुत्र आयांक सिन्हा ने रांची में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग बेस्ट S-4 क्लासिक झारखंड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 किलोग्राम वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उन्हें कांस्य पदक दिया गया। मंगलवार को सुबह 7 बजे चाईबासा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।