झांसी: वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से ललितपुर खंड में चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 20,915 का राजस्व प्राप्त हुआ
Jhansi, Jhansi | Aug 18, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झाँसी मंडल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से ललितपुर खंड में संचालित गाड़ी संख्या 64616 एवं 11077 में तथा ललितपुर स्टेशन पर चलाया गया। 20,915/- का राजस्व प्राप्त हुआ।