हज़ारीबाग: हजारीबाग के चोरदाहा में सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार
हजारीबाग के चोरदाहा में सड़क हादसे में बाइक सवार राजदेव सिंह की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गलत दिशा से बाइक को टक्कर मारी और चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया, मालिक कमलेश यादव बताया गया है। घायल का इलाज जारी है। पति की मौत की खबर सुनकर गर्भवती पत्नी अचेत हो गई।