नवाबगंज: जैदपुर सीएचसी परिसर में हुए निष्प्रयोज एम्बुलेंस अग्निकांड का निरीक्षण करने एडिशनल सीएमओ पहुंचे, स्थिति का लिया जायजा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज़ैदपुर परिसर में खड़ी निस्परियों से एंबुलेंस में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग का निरीक्षण करने एडिशनल सीएमओ डीके श्रीवास्तव रविवार करीब 4:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उसके पश्चात ज़ैदपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि दाउद अंसारी से बात करते हुए पूरे परिसर में साफ सफाई आदि करने के निर्देश दिए।