बांका: नगर परिषद सशक्त स्थायी समिति चुनाव में तीन सदस्य निर्वाचित, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
Banka, Banka | May 27, 2026 नगर परिषद सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए बुधवार की सुबह 11:00 बजे चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह चुनाव बांका प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया, जहां निर्वाची पदाधिकारी के रूप में एसडीएम राजकुमार मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया उनकी निगरानी में संपन्न हुई।चुनाव परिणाम में वार्ड पार्षद विकास चौरसिया, रजनीश कुमार सिंह एवं संजय कुमार विजयी घोषित किए।