जांजगीर: जांजगीर चांपा में ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड बनाने की मांग, विधायक ने एसपी को लिखा पत्र
जांजगीर चांपा जिले भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के लिए विधायक ब्यास कश्यप ने शहर के प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर शेड निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि लाल बत्ती के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को तेज धूप में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। वर्तमान में तापमान लगातार बढ़ रहा है।