कनाड़िया: जिले में पानी की किल्लत से हाहाकार, वार्ड 40 के निवासियों ने ज़ोन पर किया प्रदर्शन
गुरुवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबि इंदौर के वार्ड क्रमांक 40 में पानी की समस्या को लेकर आज रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पर्याप्त जलप्रदाय नहीं होने से परेशान लोग कांग्रेस नेताओं के साथ एकत्रित हुए और नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रहवासियों ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में लगातार जल संकट गहराता जा रहा