कर्वी: किसान वादा खिलाफी और बिजली के निजीकरण को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कर्वी कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन
किसान वादा खिलाफी और बिजली के निजीकरण के किए जाने के सरकार के फैसले पर भारतीय किसान यूनियन चित्रकूट द्वारा कर्वी कलेक्ट्रेट में मंगलवार की दोपहर 2 बजे धरना प्रदर्शन किया गया है। भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदेश भर के सभी जिलों में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन डीएम को सौंपा गया है ।जिस क्रम में चित्रकूट में भी यह कार्यक्रम किया गया है।