सुसनेर: प्रखंड में किसानों ने गाय-बैलों का श्रृंगार कर की पूजा, गांवों में खिलाया पारंपरिक 'छेड़ा'
सोमवार को दोपहर 3 बजे गोवर्धन पूजा और पड़वा पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में किसानों ने गाय, बैल और भैंसों का पूजन कर सदियों पुरानी परंपरा निभाई। गोशालाओं और घरों में गौपूजन के साथ पशुओं का श्रृंगार भी किया गया। वहीं मालवा की खास पहचान मानी जाने वाली छेड़ा खिलाने की परंपरा भी गांव-गांव में निभाई गई।