सिमरी: फूली डेरा में कूड़ा फेंकने पर विवाद, महिला से मारपीट, पड़ोसी तीन दिन से रैयती जमीन में फेंक रहे थे कूड़ा
Simri, Buxar | Apr 3, 2026 फूली डेरा गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे की है। स्थानीय निवासी सुमित्रा देवी, पति सुनील शर्मा, ने बताया कि वह अपनी सास के साथ घर में रहती हैं जबकि उनके पति परदेश में मजदूरी करते हैं। सुमित्रा देवी के अनुसार, बीते तीन दिनों से पड़ोसी रामजी यादव उनके घर के पीछे स्थित परती जमीन में कूड़ा फेंक रहे थे।