बीरपुर: वीरपुर के विद्यालयों में 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
वीरपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को सुबह करीब नौ बजे ‘हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और घर पर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की।