ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली ने IGRS निस्तारण में जिले में पहला पायदान हासिल किया
जनशिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में ऊँचाहार कोतवाली ने जनपद में पहला पायदान हासिल किया है।कार्यवाहक कोतवाल के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने महज दस दिनों में 200 से अधिक शिकायतों का निस्तारण कराया है।कार्यवाहक कोतवाल सुमित श्योरान ने शनिवार को बताया कि, जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता है।शिकायतों की निगरानी भी की जाती है।