वारासिवनी: मोहगांव खुर्द में भागवत कथा में पहुंचे विधायक विवेक पटेल, धर्म और एकता का दिया संदेश
ग्राम मोहगांव खुर्द में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर विधायक विवेक पटेल शामिल हुए। उन्होंने कथा वाचक शैलेन्द्र कृष्ण जी का आशीर्वाद लेकर कथा श्रवण किया। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन गांवों में एकता, भाईचारा और शांति का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे।