कामां: कामां पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में 2 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे गौ-तस्करी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार,नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से गाय बरामद हुई थी,जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।एक अन्य मामले में भी फरार आरोपी को पकड़ है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी।