जमालपुर: मुंगेर: सदर बाजार की समस्याओं पर वार्ड सभा में गरमाया माहौल, फुटपाथ निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी
मंगलवार दोपहर जमालपुर के सदर बाजार स्थित वार्ड संख्या 12 में आयोजित वार्ड सभा की आम बैठक में स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से सदर बाजार की सड़कों पर लगने वाले जाम, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय और जर्जर सड़कों की समस्या छाई रही। नगर परिषद जमालपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट तैयार किए जाने के मद्देनजर वार्ड स्त