बुलंदशहर: गांव भटौना के युवाओं को रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने दी इंडोर स्टेडियम की सौगात
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपनी सांसद निधि से ग्रामीण अंचल के युवाओं के खेल कूद और विकास के लिए चौधरी चरण सिंह इण्टर कॉलेज भटौना को 60 लाख रुपए इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए अवमुक्त किए है। ग्रामीणों ने और युवाओं ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद व्यक्त किया है। स्टेडियम का नाम स्व0 अजीत सिंह इंडोर स्टेडियम होगा।