पटना ग्रामीण: DGP विनय कुमार ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में STF जवान की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में STF के एक जवान की गिरफ्तारी के बाद बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पटना में उन्होंने कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि जांच अभी जारी है और जैसे-जैसे नए साक्ष्य सामने आएंगे, आवश्यकता पड़ने पर आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।