बज्जू: पानी की बारी को लेकर विवाद, गाली-गलौज व मारपीट का मामला बज्जु थाने में दर्ज हुआ
Bajju, Bikaner | Jul 30, 2026 बज्जू क्षेत्र के गांव सेवड़ा में सिंचाई के पानी की बारी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में मारपीट, जातिसूचक गालियां, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों के आधार पर बज्जू थाना पुलिस ने एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को कस्तूरा राम पुत्र मुल्तानाराम ने रिपोर्ट दी है।