मांट: आगामी त्योहारों को लेकर मांट कस्बा के बाजार में पुलिस ने की पैदल गश्त
Mat, Mathura | Jun 19, 2026 आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए माट थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। शुक्रवार को माट थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा माट के मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।