जलालाबाद: आंवला सांसद नीरज मौर्य का भावुक समर्पण, बाबा साहब की 135वीं जयंती पर जलालाबाद चौराहे पर किया माल्यार्पण
जलालाबाद। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आंवला लोकसभा सांसद नीरज मौर्य ने मुख्य चौराहे स्थित उनकी भव्य प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, "बाबा साहब ने समावेशी और क्षमता आधारित समाज की नींव रखी। पूरा देश उनके प्रति आभारी है और हमेशा रहेगा।