रोसड़ा: रोसड़ा पुलिस ने शराब तस्करी का पर्दाफाश किया, 691 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
रोसड़ा थाना की पुलिस ने डाकबंगला के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए जेनरेटर की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 691 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की और मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्करी मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।