शाजापुर: ग्राम कबूलपुर में हनुमान मंदिर में चांदी के आभूषण चुरा ले गए चोर, सुनेरा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कबूलपुर में स्थित हनुमान मंदिर चोरी की वारदात हुई है। चोर यहां से चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। सुनेरा थाना पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। डाग स्क्वायड ने भी माैके पर पहुंचकर जांच की। सोमवार शाम को सुनेरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में संतोष शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया है।