शाजापुर: वैष्णो धाम के लिए रवाना हुई निशुल्क यात्रा, शाजापुर में धूमधाम से निकाला गया चल समारोह
शाजापुर में सोमवार को मां वैष्णो भक्त मंडल द्वारा वैष्णों धाम यात्रा रवाना की गई। हर साल यह यात्रा निकाली जाती है। यात्रा रवाना होने के पहले शाजापुर में चल समारोह निकाला गया। जिसमें यात्रा पर जाने वाले यात्री शामिल रहे और धूमधाम से नगर के मुख्य मार्गों से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का जगह जगह स्वागत किया गया।