शाजापुर: शाजापुर में सामूहिक अवकाश पर रहा आईटीआई कॉलेज का स्टाफ, कॉलेज में नही हुआ अध्यापन कार्य
शाजापुर में आईटीआई कॉलेज का स्टाफ सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहा। दरअसल कुछ दिन पहले अभाविप के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दाैरान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा एक शिक्षक के साथ अभद्रता किए जाने को लेकर स्टाफ में नाराजगी है। इसी को लेकर कॉलेज का स्टाफ सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहा।