शाजापुर: शाजापुर में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्री उत्सव, महिलाओं ने गाए मंगल गीत, महादेव को लगाई हल्दी
शाजापुर में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्री उत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को मंदिर पर विवाह की रस्म आयोजित की गईं। महिलाओं ने मंगलगीत गाए और भगवान भोलेनाथ को हल्दी लगाई गई। मंदिर पर शिवरात्री के उपलक्ष्य में शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विवाह की सभी रस्म निभाई जाएगी। श्रृद्धालु उत्साह और उमंग के साथ शामिल हो रहे हैं।