बीना: ग्राम बमोरी सबदलपुर में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | May 4, 2024 देवांश पिता महेंद्र साहू निवासी ग्राम बमोरी सबदलपुर घर में अकेला था और दो भाई खेत पर काम करने गए थे, जब दोनों भाई देर रात घर वापस लौटे तब देवांश फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर बीना थाने से पुलिस पहुंच गई और शव को फांसी के फंदे से उतरा गया। वही पुलिस ने आज पंचरामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।