अकलतरा: टैलेंट तिहार प्रतिभा को पंख कार्यक्रम में हरदी के KGBV की छात्राओं ने अपनी कला और कौशल से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
अकलतरा क्षेत्र के हरदी में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने 3 दिवसीय आयोजित टैलेंट तिहार, प्रतिभा को पंख कार्यक्रम में 4 अलग-अलग विधाएं एक नृत्य में प्रथम, समूह नृत्य में प्रथम, एकांकी नाटक में प्रथम, समूह गीत में प्रथम स्थान हासिल की है। इसके साथ ही यहां की छात्रा चित्रकला में तृतीय स्थान हासिल किया।