धमदाहा: हरिपुर में भूमिगत मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कलकत्ता-बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चार लोग गिरफ्तार
धमदाहा :- कलकत्ता एसटीएफ और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में धमदाहा थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत अंतर्गत हरिपुर गांव में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरण एवं मशीनें बरामद की गईं।