आरोन: आरोन पुलिस ने बमुरिया तिराहे से ₹1 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Aron, Guna | May 18, 2026 आरोन थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर पकड़ा है 18 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 16, 17 मई की रात सूचना पर बमुरिया रोड तिराहे पर घेराबंदी कर साजिद उर्फ भैया खां निवासी घोसी मोहल्ला आरोन को गिरफ्तार किया। एक लाख रुपए की 9.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिसे जप्त कर आरोपी की गिरफ्तारी कर मामला दर्ज कर जेल भेजा है।