मेरठ: मेरठ में लेंसकार्ट शोरूम पर ड्रेस कोड को लेकर विरोध, हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने किया हंगामा
Meerut, Meerut | Apr 20, 2026 मेरठ के आबूलेन स्थित लेंसकार्ट शोरूम पर सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया कि उसकी कथित ड्रेस कोड पॉलिसी में हिंदू धार्मिक प्रतीकों जैसे तिलक, बिंदी, कलावा और भगवा अंगोछा पर प्रतिबंध लगाया गया है।