चांपा: अफरीद, मुड़पार और पचोरी के लोगों के लिए जिला प्रशासन का पौधरोपण अभियान बन गया मुसीबत
जांजगीर-चाम्पा के अफरीद, मुड़पार और पचोरी के लोगों के लिए जिला प्रशासन का पौधरोपण अभियान मुसीबत बन गया है. अफरीद की ग्राम सभा में बिना प्रस्ताव के जिला प्रशासन द्वारा मनमानी करते राजस्व की जमीन को वन विभाग को दे दिया गया है, जबकि अफरीद गांव के लोगों ने राजस्व जमीन के हस्तांतरण का विरोध किया है, क्योंकि गांव में अब चारागाह के लिए भी जमीन नहीं बची है.